फाजिल्का में 400 रुपए के लिए युवक का सिर फोड़ा:तेजधार हथियार से किए वार; पीड़ित बोला- साथी कर्मचारी से मांगी थी उधारी

फाजिल्का में 400 रुपए के लेनदेन को लेकर युवक पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने उसपर तेजधार हथियार से वार किए। जिससे उसका सिर फूट गया। पीड़ित युवक ने कहा के साथी कर्मचारी के पास 400 रुपए बकाया थे, जिसे मांगने पर विवाद हुआ है। आनंदपुर मोहल्ले के रहने वाले धर्म सिंह ने बताया कि उसकी पिछली दुकान के एक कर्मचारी पर उसके 400 रुपए बकाया थे। लंबे समय से वह व्यक्ति पैसे नहीं लौटा रहा था। जब धर्म सिंह ने अपने पैसे मांगे, तो मामला तूल पकड़ गया। आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर धर्म सिंह पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में धर्म सिंह को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। इस बीच, अस्पताल के डॉक्टरों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *