फाजिल्का के अबोहर में स्थित अजीत नगर क्षेत्र में शनिवार की रात बिजली ट्रांसफॉर्मर से तांबा और तेल चुरा लिया, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं जब सुबह ग्रामीण पहुंचे तो उन्हें टूटे हुए पार्ट्स मिले। घटना की जानकारी अजीत नगर के पूर्व सरपंच सोम प्रकाश ने दी, जिनके घर के सामने वाले खेत में यह ट्रांसफॉर्मर स्थापित था। रविवार सुबह जब चोरी का पता चला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। मामले की जांच कर रही पुलिस चोरी के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और चोरों की तलाश में जुट गई है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था करके बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।


