बड़वानी में दावल शाह वली की दरगाह में तोड़फोड़:आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग, अंजड़ पुलिस ने दर्ज किया केस

बड़वानी के अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बोरलाय से लगी पीर बाबा की पहाड़ी पर स्थित एक धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना शनिवार देर रात की है। इसके बाद समाज विशेष के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। अंजड़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरगाह स्थल और आसपास की तोड़फोड़ यह घटना अंजड़ और बोरलाय के बीच पीर बाबा की पहाड़ी पर स्थित दावल शाह वली की दरगाह पर हुई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम से शनिवार शाम 6 बजे के बीच असामाजिक तत्वों ने दरगाह स्थल और उसके आसपास की अन्य दरगाहों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। समाज की सूचना पहुंची पुलिस दरगाह के मुजावर कल्लू शाह ने शनिवार शाम को दरगाह को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा। उन्होंने तुरंत समाज के सदर फखरुद्दीन, नायब सदर शकील खान, खजांची साकिर खान और अन्य समाजजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही अंजड़ पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज किया केस मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अंजड़ थाना प्रभारी आर.आर. चौहान ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने दरगाह परिसर को नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 298 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग मुजावर कल्लू शाह ने बताया कि वे शुक्रवार शाम को दरगाह पर अगरबत्ती, लोबान जलाकर और साफ-सफाई कर अपने घर चले गए थे। शनिवार शाम को जब वे वापस दरगाह पहुंचे, तो उन्होंने दरगाह और अन्य चीजों को क्षतिग्रस्त पाया। इसके बाद उन्होंने समाज के पदाधिकारियों को सूचित किया और थाने में शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *