खरगोन में 30 फीट गहरे कुएं में गिरा सियार:4 घंटे चला रेस्क्यू, एक बार निकालने के बाद दोबारा गिरा

खरगोन वनमण्डल के बिस्टान रेंज में एक सियार लगभग 30 फीट गहरे कुएं में गिर गया। उसे बाहर निकालने में वन विभाग की टीम को चार घंटे लगे। रेस्क्यू के दौरान सियार दो बार उछलकर फिर से कुएं में गिर गया था। यह घटना शनिवार शाम बिस्टान वनक्षेत्र की समरपाट बीट के झगड़ी स्थित वनकक्ष क्रमांक 695 की है। किसान प्यारसिंग पिता गुलाब के खेत में पानी की तलाश करते हुए सियार कुएं में जा गिरा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। एक बार निकालने के बाद दोबार कुएं में गिरा
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया कि कुएं में गिरा सियार बाहर निकलने के लिए चारों ओर तैर रहा था और पंजे मार रहा था। टीम ने जाल के झूले का उपयोग कर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सियार दो बार वापस कुएं में गिर गया। वनपाल शेरखान ने बताया कि टीम ने सूझबूझ से सियार का सफल रेस्क्यू किया। कुएं से बाहर निकलते ही सियार जंगल की ओर भाग निकला। रेस्क्यू टीम में वनरक्षक पुना वास्कले, अनिल पाटीदार, बिंदु आवासे और हरिसिंह वाग शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *