सिंगरौली में महिला ने सड़क पर लेटकर यातायात रोका:माजन मोड़ चौराहे पर हंगामा; मानसिक विक्षिप्त होने की आशंका

सिंगरौली के माजन मोड़ मुख्य चौराहे पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात महिला ने सड़क पर लेटकर यातायात बाधित कर दिया। इस घटना के कारण व्यस्त चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। मौके पर मौजूद वाहन चालकों ने महिला को सड़क से हटाने का प्रयास किया। हालांकि, महिला चिल्लाने लगी और हंगामा करने लगी, जिससे उसे हटाना मुश्किल हो गया। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और न ही यह स्पष्ट हो सका है कि वह कहां की रहने वाली है। स्थानीय लोगों ने आशंका व्यक्त की कि महिला या तो नशे में थी या मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। काफी मशक्कत के बाद, लोगों ने महिला को सड़क के किनारे किया, जिसके बाद बाधित यातायात सामान्य हो सका। पहली घटना नहीं स्थानीय निवासी रमेश शाह ने बताया कि यह इस तरह की पहली घटना नहीं है। उनके अनुसार, कई बार पड़ोसी राज्य की बसों से मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों को सिंगरौली जिले में छोड़ दिया जाता है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि शहर में आधा दर्जन से अधिक मानसिक रूप से विक्षिप्त लोग सड़कों और चौराहों पर घूमते हुए देखे जा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *