टोंक में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पहुंचा:दूसरे दिन भी छाया कोहरा, दोपहर तक भी नजर नहीं आया सूर्य

टोंक में रविवार को जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में दोपहर तक कोहरा और बादल छाए रहे। अधिकांश इलाकों में सूर्य के दर्शन नहीं हो सके, जिससे मौसम ठंडा बना रहा। गलन बढ़ने और ठंडी हवा चलने से सर्दी का असर और तेज हो गया। कड़ाके की ठंड के कारण लोग केवल जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। वाहन चालकों और मजदूरों को ज्यादा दिक्कत कोहरे और बढ़ी ठंड का सबसे ज्यादा असर वाहन चालकों और रोजाना काम के लिए अन्य जगह जाने वाले लोगों पर पड़ा। ठंड से बचाव के लिए लोगों को पहले के मुकाबले अधिक ऊनी कपड़े पहनकर बाहर निकलना पड़ा। तालाब क्षेत्र में कोहरा ज्यादा रहा जिला मुख्यालय पर तालाब के पास कोहरा अपेक्षाकृत ज्यादा छाया रहा। यहां दृश्यता कम होने से सुबह के समय आवाजाही में भी परेशानी देखी गई। टोंक में तापमान में गिरावट दर्ज उधर टोंक जिले में गलन बढ़ने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट के आसार बने हुए हैं। जिला मुख्यालय सहित जिले के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाने और गलन बढ़ने से अधिकतम तापमान घटकर 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान पहली बार 7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरकर इस सीजन में पहली बार 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस साल बदला सर्दी का पैटर्न दरअसल इस साल पहली बार सर्दी का चक्र गड़बड़ाया है। आमतौर पर नवंबर माह में ही ठिठुराने वाली सर्दी और घना कोहरा देखने को मिलता था, लेकिन इस बार दिसंबर 2025 तक न तो कड़ाके की सर्दी पड़ी और न ही लगातार घना कोहरा छाया। आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड नए साल की शुरुआत के साथ घने कोहरे और सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *