राजस्थान के CM ने संगम में लगाई डुबकी:भजनलाल शर्मा ने गंगा की पूजा की, लेटे हनुमान जी का आशीर्वाद लिया

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने रविवार को संगम स्नान किया। महाकुंभ में शामिल होने के लिए वह देर रात प्रयागराज पहुंचे थे। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद भजन लाल शर्मा देर रात संगम क्षेत्र के सेक्टर-7 में बने राजस्थान सरकार के टेंट में पहुंचे। महाकुंभ में राजस्थान से आए लोगों से मुलाकात की। रविवार सुबह संगम में स्नान कर पूजा अर्चना की। CM शनिवार देर रात महाकुंभ मेला क्षेत्र में सेक्टर-7 स्थित राजस्थान पवेलियन पहुंचे। सुबह बोट से संगम आए। उन्होंने संगम घाट पर पावन डुबकी लगाने के बाद गंगा की पूजा की। देखें 3 तस्वीरें यूपी के CM योगी को बधाई दी
भगवान महादेव का दूध और गंगा जल से अभिषेक भी किया। भजनलाल ने गंगा आरती की और लेटे हनुमान मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने महाकुंभ के महाआयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की। उन्हें इस आयोजन के कुशल संचालन के लिए बधाई दी। प्रयागराज पहुंचे भजनलाल शर्मा की 3 और तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *