अजमेर के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर ग्राम झड़वासा के पास मगरी मोड़ पर एक कंटेनर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा देने से दो वाहन कंटेनर के पीछे घुस गए। दुर्घटना में एक वाहन चालक की मृत्यु हो गई और 2 लोग घायल हो गए। नसीराबाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, भीलवाड़ा से जयपुर की ओर जा रहे एक कंटेनर चालक ने ग्राम झड़वासा के पास अचानक ब्रेक लगा दिए। कंटेनर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा देने से कंटेनर के पीछे चल रही पिकअप जीप कंटेनर में घूस गई और पिकअप जीप के पीछे चल रही एक और पिकअप जीप भी पहली जीप में घुस गई। जिससे कंटेनर और तीसरे नंबर की पिकअप जीप के बीच में फंसी जीप के चालक हिमाचल प्रदेश निवासी राकेश कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई और दो अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड में करवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। (इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद) पढें ये खबर भी… सहायक अभियोजन अधिकारी (प्री) एग्जाम में 35% उपस्थिति:चेकिंग के बाद एक घंटे पहले मिली एन्ट्री राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन रविवार को किया गया। अजमेर व जयपुर में 100 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा के लिए 51 हजार 451 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 18 हजार 139 उपस्थित हुए। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


