माघ मेले में आईं दो नई ‘मोनालिसा’:कजरारी आंखों वाली बासमती के साथ लोग रील बना रहे, अफसाना बोली- मेरी माला नहीं बिक रही

महाकुंभ में फेमस हुई माला बेचने वाली मोनालिसा के बाद माघ मेले में 2 और लड़कियां चर्चा में हैं। ये दोनों भी माला बेचती हैं। इनमें पहली लड़की है अफसाना, जो सिर्फ माला बेचती है और मोनालिसा की रिश्तेदार है। वहीं, दूसरी बासमती है, जो माला और दातून दोनों बेचती है। माघ मेले में आए लोग अफसाना और बासमती के साथ जमकर सेल्फी ले रहे हैं। उनके साथ वीडियो बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के फोटो-वीडियो खूब शेयर हो रहे हैं। दरअसल, मोनालिसा को अच्छी कमाई मिली। बॉलीवुड फिल्म में भी काम मिला। इसके बाद से लड़कियों में मेले को लेकर काफी क्रेज है। दो तस्वीरें देखिए… कई लड़कियां मोनालिसा के ट्रेंड पर बेच रहीं माला
माघ मेले में माला बेचने आईं कई युवतियां उसी ट्रेंड पर हैं, जिस पर मोनालिसा थी। आज स्नान पर्व पर संगम नोज के पास एक लड़की को लोगों ने घेर लिया। लोग उसे मोनालिसा का खिताब देने लगे। लोग माला बेच रही इस लड़की का वीडियो बनाने लगे। सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो शेयर किए जाने लगे। लड़कों की एक टोली इस लड़की को मेला क्षेत्र में घुमाने लगी और सेल्फी लेने लगी। यह लड़की भी खुद को मोनालिसा से कम नहीं आंक रही। लड़की का नाम है अफसाना पंवार है। अफसाना ने बताया- मोनालिसा मेरी रिश्तेदार है
अफसाना मध्यप्रदेश के खंडवा की रहने वाली है। अफसाना से दैनिक भास्कर ने बातचीत की। उसने बताया- मोनालिसा मेरी रिश्तेदार है। मौसी की बेटी है। मैं माघ मेले में मोनालिसा बनने नहीं आई हूं, बस माला बेचने आई हूं। अफसाना के साथ उसके माता-पिता भी माला बेच रहे हैं। अब जानिए दूसरी वायरल युवती के बारे में दूसरी लड़की का नाम बासमती है। वह भी दातून और माला बेचने आई है। कोई इसे ‘बासमती’ तो कोई ‘सपना’ कहकर बुला रहा है। कोई इसे ‘नई मोनालिसा’ भी कह रहा। बासमती की कजरारी आंखें भी मोनालिसा जैसी ही हैं। वीडियो सामने आने के बाद माघ मेले में मौजूद बासमती मीडियावालों के कैमरे से घिर चुकी है। बासमती कहती है- दिन भर लोग मेरा इंटरव्‍यू लेते रहते हैं। ऐसे में मेरा काम प्रभावित हो रहा है। मेरी मालाएं नहीं बिक पातीं। बासमती ने खुद भी गले में बड़ी बड़ी मालाएं पहन रखी हैं। नाक में तीन नथ और कान में कुंडल पहना रखा है। उसके चेहरे का मेकअप देखकर लोग प्रभावित हो रहे हैं। बासमती बोली- कैमरे और भीड़ की वजह से कमाई रुकी
सोशल मीडिया पर बासमती के वीडियो शेयर करते हुए लोग बासमती की तुलना मोनालिसा से कर रहे हैं। बासमती का कहना है- चारों तरफ कैमरे, भीड़ और सवालों की वजह से मेरी कमाई रुक गई है। लोग मेरे पास दातून और माला खरीदने नहीं, बल्कि बातचीत करने और वीडियो बनाने आ रहे हैं। अब जानिए, महाकुंभ में मोनालिसा कैसे फेमस हुई… मध्यप्रदेश की रहने वाली है मोनालिसा
मोनालिसा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली है। मोनालिसा और उसका परिवार प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने के लिए गया था। लेकिन, अपनी आंखों और सादगी को लेकर वह सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चित हो गई। तभी से उसके वीडियो काफी देखे जा रहे हैं। वो इतना फेमस हुई कि उसकी तस्वीरों वाली टी-शर्ट तक बिकने लगीं। बाद में उसने सोशल मीडिया पर लिखा कि मीडिया वाले और बहुत सारे लोगों से वह परेशान हो गई थी। उसकी तबीयत भी खराब हो गई थी। उसने कहा कि मुझे वहां अच्छा लग रहा था, लेकिन मैं माला नहीं बेच पा रही थी। लोग मुझे घेर लेते थे। इससे परेशान होकर महाकुंभ छोड़कर अपने घर लौट गई थी। इसके बाद बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को फिल्म ऑफर कर दी और वह रातोंरात फेमस हो गई। अब मोनालिसा के घर की 3 तस्वीरें देखिए… ———————— यह खबर भी पढ़ें महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा का बढ़ा क्रेज, उनकी तस्वीर लगी बिक रही टी-शर्ट महाकुंभ में माला-मनके बेचते हुए वायरल होने वाली महेश्वर की मोनालिसा का सोशल मीडिया पर क्रेज बढ़ा गया है। मोनालिसा का फोटो छपी टी-शर्ट अब मेले में खूब बिक रही हैं। संगम परेड ग्राउंड के त्रिवेणी मार्ग स्थित मीना बाजार में एक शॉप पर इस तरह की टीशर्ट की बिक्री दिखाई दी। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *