रात में वरमाला, सुबह दूल्हे की मौत:सागर में शादी की रस्मों के दौरान बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक की आशंका

सागर में शादी की रस्मों के बीच अचानक दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। ये घटना शनिवार सुबह की है। इससे पहले शुक्रवार शाम को वरमाला कार्यक्रम हुआ था। जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई थी। दोनों परिवार में खुशियों का माहौल था। शनिवार सुबह पांव पखारने की रस्म के दौरान दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक के कारण दूल्हे की मौत हुई है। शुक्रवार शाम को आई थी बारात
दरअसल, सागर के राजघाट रोड पर एक निजी होटल के मैरिज गार्डन में हर्षित चौबे की शुक्रवार शाम को जैसीनगर से बारात आई थी। शादी समारोह में परिजन, रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। बारात में परिजन जमकर थिरके भी थे। दूल्हे की मौत से सदमे में परिवार
दूल्हे की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में आ गया। दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। दूल्हे को शव को परिजन पैतृक गांव जैसीनगर ले गए। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। परिचितों ने बताया कि हर्षित कुछ सालों से सागर के परकोटा में रह रहे थे। गोपालगंज में मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। हर्षित अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था। वह बहनों में सबसे छोटा था। इकलौते भाई की मौत से बहनें सदमे में हैं। रातभर चेहरे पर रही मुस्कान, दोस्तों से बात की
शादी में शामिल होने पहुंचे हर्षित के दोस्तों ने बताया कि रात करीब 10 बजे बारात में शामिल होने पहुंचे थे। हर्षित खुश था और चेहरे पर मुस्कान थी। उसने सभी से बातचीत की। देर रात वरमाला कार्यक्रम हुआ। जिसके बाद वे वापस लौट आए। सुबह सोकर उठे तो पता चला कि हर्षित का निधन हो गया। यह सुनकर भरोसा नहीं हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *