राजगढ़ जिले के भोजपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। मानसिंह ढाबे के पास की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों से 60 ग्राम स्मैक बरामद की है। थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया के नेतृत्व में चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध बाइक को रोका गया। तलाशी में बाइक सवार तीनों आरोपियों के पास से स्मैक मिली। पकड़े गए आरोपियों में झालावाड़ के हेमराज मीणा (28), पप्पू मीणा (34) और रामप्रसाद मीणा (36) शामिल हैं। राजस्थान से स्मैक लेकर मध्य प्रदेश में बेचने आए थे
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजस्थान से स्मैक लेकर मध्य प्रदेश में बेचने जा रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पता लगाया जा रहा है कि इसमें और कौन-कौन शामिल है और नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन कहां तक फैली है।


