बैतूल में एनसीसी ए सर्टिफिकेट परीक्षा संपन्न:3 स्कूलों के 81 कैडेट्स ने दिखाया दम; सेना-पुलिस भर्ती में मिलेगी छूट

बैतूल में शनिवार को नेशनल कैडेट कोर (NCC) के A सर्टिफिकेट के लिए तीन प्रमुख स्कूलों के 81 कैडेट्स ने परीक्षा दी। MLB स्कूल में आयोजित इस परीक्षा का संचालन 5 एमपी गर्ल्स बटालियन नर्मदापुरम संभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। परीक्षा में आर डी पब्लिक स्कूल बैतूल, एम एल बी स्कूल और मुल्ताई के न्यू कार्मेल स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। NCC केयर टेकर प्रभारी अनिता धोटे के अनुसार तीन घंटे की लिखित परीक्षा से पहले कैंप प्रैक्टिकल का एग्जाम भी कराया गया, जिसका संचालन सूबेदार श्रीकांत वर्मा ने किया। ये फायदे मिलेंगे- A सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले कैडेट्स को कई महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे। सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भर्ती में विशेष छूट के अलावा, कॉलेज और विश्वविद्यालय में प्रवेश में भी प्राथमिकता दी जाती है। इसके अलावा UPSC NDA और CDS परीक्षाओं में भी विशेष छूट का प्रावधान है। NCC प्रशिक्षण से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और समग्र व्यक्तित्व का विकास होता है, साथ ही उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति का भी लाभ मिलता है। यह प्रशिक्षण युवाओं को शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *