पटियाला पहुंचे हरियाणा CM सैनी:भाजपा नेताओं ने तलवार भेंट की, बोले- सभी वर्कर एकजुट होकर काम करें

पटियाला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा घनौर की अनाज मंडी में एक विशाल कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता करुण कौड़ा ने सीएम सैनी को तलवार भेंट कर विशेष सम्मान दिया। एकजुट होकर काम करने की अपील सीएम नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी की नीतियों और लोकहितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। सीएम ने आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश और लोगों के हित में कार्य कर रही है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद भाषण के साथ हुआ। 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार लाएंगे- कौड़ा भाजपा नेता करुण कौड़ा ने कहा कि वे पूरी मेहनत के साथ 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार लाएंगे, ताकि राज्य का तेजी से विकास हो सके। उन्होंने मौजूदा सरकार की नाकामियों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि हरियाणा की तुलना में पंजाब हर स्तर पर पीछे रह गया है। करुण कौड़ा ने यह भी बताया कि अब लोगों की सोच बदल रही है और ज्यादातर मतदाता भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 के चुनावों में पंजाब के लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे और पंजाब को विकास की नई दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *