स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की फेक FIR बनाकर एक करोड़ की वसूली के मास्टर माइंड RPS के मददगार साथी को महेश नगर थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने पर मास्टर माइंड RPS और अरेस्ट साथी को शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। SHO (महेश नगर) सुरेश यादव ने बताया- एसओजी की फेक FIR बनाकर एक करोड़ की वसूली के मास्टर माइंड RPS रितेश पटेल पुलिस रिमांड पर चल रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी रितेश पटेल ने अपने साथी इरफान खान की मदद से फेक FIR बनाना बताया था। पुलिस टीम ने शनिवार सुबह दबिश देकर मास्टर माइंड के साथी इरफान खान (33) निवासी ब्यावर को अरेस्ट किया। आरोपी इरफान खान ने ब्यावर में स्थित अपनी शॉप कोहनूर प्रिटिंग पर फेक FIR में शब्दों की मैचिंग का काम किया था। पुलिस ने आरोपी इरफान खान को अरेस्ट कर उसके कब्जे में कम्प्यूटर व प्रिंटर जब्त किया है। खुद बनाई FIR, साथी से करवाई एडिट
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, RPS रितेश पटेल ने खुद ही FIR बनाई थी। RPS रितेश पटेल ने SOG की पहले से दर्ज FIR कॉपी की नकल की थी। उसके आधार पर SOG की फेक FIR बनाई थी। अपने साथी इरफान खान की मदद से FIR को एडिट कर शब्दों की मैचिंग करवाई थी। इसके साथ ही FIR को प्रमाणित करने के लिए SOG के एडि.एसपी के साइन कॉपी कर डलवाए थे। पुलिस की ओर से जांच की जा रही है कि आरोपी रितेश पटेल ने FIR बनाने में किस टूल और इलेक्ट्रानिक डिवाइस का यूज किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी मास्टर माइंड रितेश पटेल पुलिस को गुमराह करने के हरसंभव प्रयास कर रहा है। विवादित अफसर पर 6 मामले
राजस्थान के RPS रितेश पटेल शुरू से ही विवादित रहे है। विवादित RPS रितेश पटेल के खिलाफ 6 मामले हैं। इसके बाद SOG की फेक FIR मामले में आरोपी रितेश पटेल को अरेस्ट किया गया है।
1. फरवरी-2021 में बिलाड़ा थाने में महिला टीचर से रेप केस दर्ज करवाया गया।
2. सितम्बर-2021 में सोजत थाने में अश्लील वीडियो भेजने और ब्लैकमेल का केस दर्ज हुआ।
3. जून-2017 में बिलाड़ा थाने में मोबाइल पर अश्लील मैसेज करने का केस दर्ज हुआ।
4. साल-2019 में जयपुर के गांधी नगर थाने में इसकी बैचमेट ने दर्ज करवाया था कि मेरे नाम से दूसरों को धमकाता था।
5. मई-2024 में भीलवाड़ा में डोडा तस्करों से डील करने के आरोप लगे
6. सितंबर-2024 में भीलवाड़ा में बजरी माफिया से दोस्ती के चलते बजरी से भरे ट्रैक्टर पास करवाने के लिए मौके पर जाकर धमकाया और अपने ही सीआई से उलझ पड़ा था। सिविक इश्यू सेगमेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए जयपुर में जनता की नहीं हो रही सुनवाई:कचरा, टूटी सड़कें, बंद स्ट्रीट लाइट और गंदगी से लोग परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान जयपुर शहर के अलग-अलग वार्डों में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। कचरे के ढेर, टूटी सड़कें, बिजली व्यवस्था की खामियां और गंदगी के बीच शहरवासी नारकीय हालात में जीवन जीने को मजबूर हैं।हालात ये हैं कि कई इलाकों में सड़कों पर गड्ढे और पानी भराव के कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है (पूरी खबर पढ़ें)


