कोटा में 26 जनवरी को साइकिल तिरंगा रैली:शहर में 40 किमी साइकिलिंग कर न्योता दिया; स्टंट भी करेंगे प्रतिभागी

शहर के किशोर सागर तालाब रोड पर 26 जनवरी पर होने वाली साइकिल तिरंगा यात्रा की तैयारी की गयी। यहां छोटे बच्चे 7 साल से लेकर बुजुर्ग 65 साल तक के व्यक्ति ने साइकिलिंग की। चंबल फाउंडेशन यूथ विंग के अध्यक्ष विनय राज सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह 8 बजे जाट समाज से आरंभ होकर तिरंगा मार्च रैली तलवंडी, केशवपुरा ,बसंत विहार, दादावाड़ी छोटा चौराहे से बड़े चौराहे तक होती हुई, जवाहर नगर से पुनः तलवंडी आएगी। उन्होंने बताया कि साइकिल मार्च में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 7 साल के आगम जैन 72 साल के अक्षय पारीख और 65 साल के रघुराज सिंह हाडा भी शामिल होंगे। साइकिल स्टंट भी होंगे आकर्षण का प्रमुख केंद्र कोटा फन ग्रुप के सदस्य गोपाल बॉथम ने बताया कि इस 26 जनवरी को निकलने वाली तिरंगा साइकिल मार्च रैली में कोटा फन ग्रुप के 100 से अधिक सदस्य भाग लेंगे। साइकिल मार्च में आने का संदेश देने के लिए इन साइक्लिस्ट ने आज 40 किलोमीटर साइकिल भी चलाई। चंबल फाउंडेशन के अध्यक्ष बृजेश शर्मा नीटू ने बताया कि नियमित अभ्यास और अनुशासन के चलते यह युवा साइकिलिस्ट अन्य करतब भी वहां दिखाएंगे। इस साइकिल मार्च के माध्यम से हम देश के प्रति प्रेम का संदेश तो देंगे ही साथ ही में युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए भी संदेश पहुंचायेंगे, इस साइकिल मार्च में कोटा अन्य क्षेत्र से भी सामाजिक ग्रुप जुड़ेंगे। साइकिल चलाने के कई फायदे हैं। इससे इम्युनिटी बूस्ट होने के साथ शरीर में आने वाली कई बीमारियां दूर भाग जाती हैं। साइकिल चलाकर ही कई लोगों ने अपना वेट लॉस किया है। साइकिल पर्यावरण के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *