पंजाब से गुजरात जा रही 130 कार्टन अवैध शराब जब्त:तीन तस्कर गिरफ्तार, जंक्शन पुलिस के साथ स्पेशल टीम की कार्रवाई

हनुमानगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘जीरो टोलरेंस’ अभियान में बड़ी कार्रवाई की है। जिला विशेष टीम और जंक्शन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही 130 पेटी रॉयल चैलेंज शराब बरामद की गई है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी अरशद अली ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में संगरिया निवासी अभिषेक उर्फ सेठी (32), रावतसर निवासी हरजिन्द्र सिंह (30) और फतेहपुर निवासी हरविन्द्र सिंह (27) शामिल हैं। जंक्शन थानाप्रभारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एएसआई कृष्ण कुमार ने मय टीम मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक पिकअप (RJ 13 GC 2145) और एस्कॉर्ट कर रही फॉरच्यूनर कार भी जब्त की है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें यह शराब आबकारी थाना हनुमानगढ़ से मिली थी, जिससे विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका है। एसपी मन अरशद अली ने जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ, सट्टा और क्रिकेट बुकी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। पुलिस ने हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में धारा 19/54, 54ए, 54डी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *