झालावाड़ में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से 12 किलो 740 ग्राम अवैध डोडा चुरा बरामद किया है। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि जयपुर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पगारिया थाना पुलिस ने गश्त के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। जो खोखरिया से भैरू मंदिर गांगलिया खेड़ी की ओर पैदल जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के मोगा निवासी बलविंदर सिंह (65) और कर्मजीत (40) के रूप में हुई है। थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों के बैग और कट्टे से अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही सभी मादक पदार्थों को जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


