इंदौर में गर्लफ्रेंड को नौकरी से निकाला:बॉयफ्रेंड ने साथियों के साथ फाइनेंस कंपनी के मालिक को पीटा; कार में की तोड़फोड़

इंदौर के तिलक नगर में एक फाइनेंस कंपनी के मालिक के साथ एक युवक और उसके दो साथियों ने मारपीट की। फाइनेंस कंपनी ने युवक की प्रेमिका को नौकरी से निकाल दिया था, जिससे आरोपी नाराज़ था। इस मामले में पहले भी विजयनगर इलाके में फाइनेंस कंपनी के मालिक के साथ मारपीट की गई थी, लेकिन पीड़ित ने स्टाफ के समझाने पर शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। तिलक नगर पुलिस ने बताया कि अमित दुबे, निवासी बेगमखेड़ी, की शिकायत पर कपिल सेन और उसके दो साथियों के खिलाफ मारपीट और कार में तोड़फोड़ का मामला दर्ज किया गया है। अमित दुबे ने बताया कि, उनकी एक फाइनेंस कंपनी है। तीन महीने पहले कंपनी में एक युवती काम करती थी, जिसे ऑफिस में गड़बड़ी मिलने पर नौकरी से हटा दिया गया। युवती को हटाने के दिन उसका बॉयफ्रेंड कपिल सेन ऑफिस आया और अमित व उनके स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोप लगाया कि, उसकी प्रेमिका को नौकरी से कैसे हटाया गया। स्टाफ के कहने पर उस समय पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी। शनिवार को, अमित अपने दोस्त अनुपम शुक्ला के साथ कार से घर जा रहे थे। जेएमबी स्वीट्स के सामने चाय की दुकान पर रुके। जब वे वहां से निकलने लगे, तो कपिल कार के पास आकर खड़ा हो गया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अमित के साथ मारपीट की। बचाव के लिए दोस्त अनुपम ने हस्तक्षेप किया, तो उसे भी पीटा गया। इसके बाद जान बचाने के लिए दोनों ने कार में बैठकर अंदर से लॉक कर लिया। आरोपियों ने पत्थर और डंडे से कार के शीशे तोड़ दिए और फिर मौके से भाग गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई और थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *