दुर्ग पुलिस ने चिट्टा बेचते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार:भिलाई में चिट्टा बेचने के लिए खोज रहे थे ग्राहक, 1.12 लाख की सामग्री जब्त

थाना छावनी पुलिस ने सिंथेटिक हिरोईन (चिट्टा) की अवैध बिक्री और नशा करने में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 5.600 ग्राम चिट्टा, 2 मोबाइल फोन सहित कुल 1 लाख 12 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार दिनांक 03 जनवरी को थाना छावनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कैंप-2 भिलाई निवासी उत्तम सिंह उर्फ बॉबी (28) एवं मोहित सिंह (29) बैकुंठ धाम दशहरा मैदान, कैंप-2 भिलाई क्षेत्र में चिट्टा बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना छावनी पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पुलिस ने ली तलाशी, जब्त किए सामान
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 5.600 ग्राम सिंथेटिक हिरोईन (चिट्टा) बरामद की गई। इसके साथ ही चिट्टा बिक्री में प्रयुक्त 2 नग मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। बरामद सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 12 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खंगाले जा रहे अपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़े हुए हैं। पुलिस द्वारा चिट्टा की सप्लाई को लेकर छानबीन की जा रही है। चिट्टा मंगवाने के स्रोत, पेडलर और कोरियर नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *