निवाड़ी जिले की ओरछा तहसील में एक मिठाई दुकानदार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में ठगी हो गई। उसने मिशो कंपनी से अपनी दुकान के लिए 370 रुपए का तौल कांटा मंगाया, लेकिन पैकेट में तौल कांटे की जगह केवल रद्दी कागज निकले। ऑर्डर खोलते ही हुई ठगी का पता ओरछा में मिठाई की दुकान चलाने वाले विजय सेन ने बताया कि उन्होंने मिशो कंपनी से अपनी दुकान के लिए 370 रुपए का तौल कांटा मंगाया था। जिसे लेकर रविवार को डिलीवरी बॉय पहुंचा। इसके बाद उन्होंने उसके सामने ही पैकेट खोला। इस दौरान उसके अंदर तोल कांटे की जगह सिर्फ बेकार कागज और रद्दी मिली। रिफंड के लिए ऑनलाइन शिकायत की विजय सेन ने डिलीवरी बॉय से भुगतान वापस करने की मांग की। डिलीवरी बॉय ने बताया कि पैसा केवल ऑनलाइन शिकायत के माध्यम से ही वापस किया जा सकता है। विजय सेन ने कहा कि छोटे व्यापारी अपनी दुकान के लिए जरूरी सामान ऑनलाइन मंगाते हैं। यदि कंपनियां इस तरह की लापरवाही करेंगी, तो ग्राहक और व्यापारी ऑनलाइन खरीददारी पर भरोसा नहीं कर पाएंगे। लोगों में नाराजगी इस घटना से इलाके के अन्य व्यापारियों में भी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उत्पादों की गुणवत्ता और समय पर सही डिलीवरी की कड़ी निगरानी होनी चाहिए, ताकि ग्राहक ठगी से बच सकें।


