आगर में 8 किलो सिंगल यूज पॉलीथिन जब्त:नगपालिका टीम ने व्यापारियों को चेतावनी दी, कचरे पर भी नाराजगी जताई

आगर नगर पालिका ने रविवार को शहर के मुख्य बाजारों में सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने दुकानों और ठेलों की तलाशी लेकर करीब 8 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर को साफ रखना और पर्यावरण की रक्षा करना है। जांच के दौरान बाहर से आकर व्यापार करने वाले कुछ लोगों के पास प्रतिबंधित पॉलीथिन पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने बाहरी व्यापारियों को चेतावनी दी कि यदि उन्हें शहर में व्यापार करना है, तो नगर पालिका के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने साफ किया कि सिंगल यूज पॉलीथिन पर यहां पूरी तरह प्रतिबंध है। गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई नगर पालिका की टीम ने दुकानों के बाहर फैले कचरे पर भी नाराजगी जताई। संबंधित दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपने प्रतिष्ठानों के आसपास की सफाई खुद करें। प्रशासन का प्रयास है कि व्यापारियों में स्वच्छता को लेकर जिम्मेदारी का भाव पैदा हो। नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई सीएमओ कुशल सिंह डोडवे ने स्पष्ट कहा कि भविष्य में अमानक पॉलीथिन का उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में स्वच्छता निरीक्षक बसंत दुलगज सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। नगर पालिका ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और पॉलीथिन का उपयोग बंद करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *