मर्डर के मामले में फरार आरोपी को पकड़ा:15 हजार रुपए का इनाम था घोषित, पुलिस के डर से बदल रहा था ठिकाने

जोधपुर ग्रामीण की जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फलोदी जिले के वांछित और टॉप-10 ईनामी अपराधी दीपसिंह उर्फ देवेन्द्रसिंह को पकड़ा है। आरोपी पुलिस थाना देचू में दर्ज बहुचर्चित झुंझारसिंह हत्याकांड में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर फलोदी एसपी की ओर से 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। डीएसटी टीम ने जोधपुर शहर स्थित पावटा चौराहा के पास रामदेव हॉस्टल की घेराबंदी कर आरोपी को दस्तयाब किया। SP ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि आईजी जोधपुर रेंज और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया को सूचना मिली कि दीपसिंह शहर के पावटा क्षेत्र में रामदेव हॉस्टल में छिपा हुआ है।सूचना पर टीम ने तुरंत घेराबंदी कर तलाशी ली। हॉस्टल परिसर से आरोपी दीपसिंह उर्फ देवेन्द्रसिंह पुत्र अशोकसिंह राजपूत निवासी केतु धीरपुरा, थाना शेरगढ़, जिला जोधपुर को पकड़ा गया। आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार ठिकाने बदल रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *