मिठाई-नमकीन खा गए चोर, ताले तोड़कर वारदात:आलमारी से जेवरात व नकदी चुराई, स्कूटी भी ले गए, मामला दर्ज

अजमेर शहर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में परबतपुरा बाईपास पर अज्ञात बदमाशों ने सूने मकान को निशाना बनाया। चोर ताला तोड़कर घुसे और यहां चार जोड़ी चांदी के पायजेब, 80 हजार नकद व स्कूटी ले गए। यहां तक चोर रसोई में रखी मिठाई व नमकीन भी खा गए। पड़ोसियों ने जानकारी दी तो पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मनमोहन जोशी की पत्नी रिंकू शर्मा ने बताया कि वे परिवार सहित अपने गांव गए हुए थे। इसी दौरान सूना मकान को देख अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उनके पड़ोसियों ने घर पर ताला टूटे होने की जानकारी दी तो वह अजमेर पहुंचे। जहां बदमाशों ने अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखी चांदी की ज्वेलरी और 80 हजार की नगदी के साथ ही कीमती सामान पार कर लिया। साथ ही घर में रखी स्कूटी भी ले गए। बदमाशों ने फ्रिज में रखी मिठाई और बाहर रखी नमकीन भी खा गए। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने आदर्श नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस मामले की जांच जुटी है। ………… ये खबर भी पढ़ें…. दरगाह खादिमों के लाइसेंस आवेदन की लास्ट डेट कल:अभी तक किसी ने भी नहीं किया अप्लाई,पहले ही खादिम जता चुके विरोध ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में दरगाह कमेटी की ओर से खादिमों के लाइसेंस के लिए आवेदन करने की कल लास्ट डेट है। इसके बावजूद अभी तक एक भी खादिम ने आवेदन फॉर्म नाजिम कार्यालय में जमा नहीं कराया है। (पूरी खबर पढें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *