खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स…चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी तक:रायपुर और बिलासपुर में होंगे, ऑनलाइन-ऑफलाइन पंजीयन कर सकते हैं खिलाड़ी

छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए टीमों के चयन के लिए ट्रायल 6 से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में आयोजित किए जाएंगे। रायपुर में वेट-लिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल और हॉकी के खिलाड़ियों का चयन होगा। जबकि तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तैराकी के ट्रायल बिलासपुर में आयोजित किए जाएंगे। देश में पहली बार छत्तीसगढ़ की मेजबानी में हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स में कुल 7 खेल शामिल किए गए हैं। इच्छुक खिलाड़ी चयन ट्रायल संबंधी जानकारी के लिए वेबसाइट http://sportsyw.cg.gov.in के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। खिलाड़ी क्यूआर कोड और रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। सभी ट्रायल स्थलों पर ऑफलाइन पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। चयन ट्रायल में केवल छत्तीसगढ़ के स्थायी निवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। आयु सीमा को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं महिला-पुरुष दोनों वर्गों के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है। खेल और युवा कल्याण विभाग ने सभी खिलाड़ियों से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड/स्थानीय प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ लाने का निर्देश दिया है। रायपुर और बिलासपुर में इन खेलों के ट्रायल रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा में 6 जनवरी को सुबह 9 बजे से वेट-लिफ्टिंग और 7 जनवरी को सुबह 9 बजे से कुश्ती के ट्रायल होंगे। फुटबॉल के ट्रायल 7 और 8 जनवरी को सुबह 9 बजे से यहीं आयोजित किए जाएंगे। सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, रायपुर में हॉकी खिलाड़ियों के ट्रायल 7 और 8 जनवरी को सुबह 9 बजे से होंगे। बिलासपुर के स्वर्गीय बी.आर. यादव स्टेडियम में 7 जनवरी को सुबह 9 बजे से तीरंदाजी और एथलेटिक्स के ट्रायल होंगे। सरकंडा स्थित जिला खेल परिसर, बिलासपुर में 7 जनवरी को सुबह 9 बजे से तैराकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *