सांसद आवास के बाहर पहुंचकर घंटा बजाया:रीवा में पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका; मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की

रीवा में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए घंटा बजाकर रीवा सांसद के आवास का घेराव किया। प्रदर्शनकारी कांग्रेसी सांसद से मिलने की जिद पर अड़े रहे, लेकिन पुलिस ने पहले से ही बैरिकेड्स लगाकर उन्हें आवास से कुछ दूरी पर ही रोक दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। यह प्रदर्शन हाल ही में इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद प्रदेश की राजनीति में मचे बवाल के बीच हुआ। इसी मामले को लेकर नगरीय प्रशासन, विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा एक पत्रकार पर दिए गए विवादित बयान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दूषित पेयजल जैसी गंभीर समस्या पर सरकार संवेदनशील नहीं है और जिम्मेदार मंत्री सवालों से बचते नजर आ रहे हैं। इसी के विरोध में सांसद आवास का घेराव किया गया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी होती रही, वहीं पुलिस और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए रहे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *