उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में ड्यूटी पर तैनात वनरक्षक अनिल यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। दरअसल, परासी बैरियर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में उनकी मौके पर हो गई। घटना रविवार दोपहर की है। गाढ़ावाह बीट में कार्यरत थे वनरक्षक अनिल यादव खितौली परिक्षेत्र के गाढ़ावाह बीट में कार्यरत थे और नियमित गश्त पर निकले थे। हादसे के बाद वनरक्षक को गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल ले जाया गया। व हां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जबलपुर के रहने वाले थे वनरक्षक अनिल यादव मूल रूप से जबलपुर के निवासी थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और लगभग दो साल की एक बेटी है। इस हादसे से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व परिवार में दुख का माहौल है। खितौली परिक्षेत्र अधिकारी स्वस्ति श्री जैन ने बताया कि वनरक्षक अनिल यादव की मौत ड्यूटी के दौरान हुई है। उन्होंने कहा कि अनिल यादव एक कर्मठ, सजग और जिम्मेदार कर्मचारी थे, जो लगातार अपने क्षेत्र में सर्चिंग कर वनों और वन्य प्राणियों की सुरक्षा में जुटे रहते थे।


