राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:सोने जैसी चमकीली धातु से भरा घड़ा खुदाई में निकला; जमीन विवाद में फायरिंग-पथराव; पैदल जा रहे लोगों पर पलटा ट्रक

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जैसलमेर से है। यहां गणतंत्र दिवस से पहले ATS ने खुफिया इनपुट के आधार पर मौलवी को पकड़ा है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. गणतंत्र दिवस से पहले पाक बॉर्डर से मौलवी पकड़ा
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जैसलमेर जिले में ATS ने गणतंत्र दिवस से पहले संदिग्ध मौलवी को पकड़ा है। आतंकवादी गतिविधियों के खुफिया इनपुट के आधार पर टीम ने कुरिया बेरी गांव में दबिश दी थी। मौलवी को जयपुर ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 2. राजस्थान में तैयार हुई आर्मी की नई भैरव फोर्स
देश की सुरक्षा और आधुनिक युद्ध की चुनौतियों का सामना करने के लिए भारतीय सेना ने नसीराबाद में एक स्पेशल फोर्स तैयार की है। इस फोर्स का नाम ‘भैरव’ रखा गया है। इसके साथ ही 1 लाख से ज्यादा ड्रोन ऑपरेटर्स भी तैयार किए गए हैं, जिन्हें दुश्मन के ठिकाने तबाह करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 3. पैदल चल रहे लोगों पर पलटा ट्रक, 3 की मौत
बूंदी से पैदल सवाई माधोपुर के चौथ माता मंदिर में दर्शन करने जा रहे लोगों पर बेकाबू ट्रक पलट गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही देई खेड़ा और लाखेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें 4. एअर इंडिया की फ्लाइट में फ्यूल लीकेज
जयपुर एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले एअर इंडिया की फ्लाइट में फ्यूल लीकेज हो गया। यह फ्लाइट जयपुर से मुंबई के लिए रवाना होने वाली थी और एयरक्राफ्ट रनवे की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान तकनीकी सिस्टम में खराबी का अलर्ट मिला, इसके बाद पायलट ने तुरंत टेकऑफ रोक दिया। पूरी खबर पढ़ें 5. सोने जैसी चमकीली धातु से भरा घड़ा खुदाई में निकला
टोंक में एक सुनसान जमीन से निकले रहस्यमयी घड़े को लेकर अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों का दावा है कि इस घड़े में कुछ धातु जैसे टुकड़े हैं। खुदाई में सोने से भरे घड़े की अफवाह फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए लूटपाट जैसी स्थिति हो गई। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. बच्चे को कुत्तों ने काटा, जबड़े से पकड़कर घसीटा
जोधपुर में घर के बाहर सड़क पर 9 साल के बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया। एक कुत्ते ने बच्चे को जबड़े से पकड़कर घसीटा और सिर, हाथ और पैर को नोच डाला। बच्चे की चीख सुनकर मौके पर मौजूद लोग दौड़कर आए और कुत्तों को भगाया। पूरी खबर पढ़ें 7. जमीन विवाद को लेकर फायरिंग और पथराव
करौली जिले के रोडकला गांव में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग और पथराव हुआ। इसमें 10 साल के बच्चे समेत 2 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। पूरी खबर पढ़ें 8. बच्चे की गला दबाकर हत्या, खेत में फेंका शव
अलवर में 7 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को सरसों के खेत में फेंक दिया। आरोपी की पीड़ित परिवार से रंजिश थी, जिसका बदला लेने के लिए वह बच्चे को बहला-फुसलाकर ले गया और उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. 95 साल के बुजुर्ग ने लगाई 100 मीटर की दौड़
अलवर में राजस्थान स्टेट मास्टर एथलेटिक्स में 95 साल के बुजुर्ग लल्लूराम सैनी ने 100 मीटर दौड़ लगाई। 85 साल के शिव भगवान भाकर ने 5 किमी पैदल चाल में पहला स्थान हासिल किया और गोला फेंक में भी रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। 85 साल की मां के साथ 55 साल की बेटी भी प्रतियोगिता में पहुंची। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. कोर्ट के नए फैसलों के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा
जोधपुर में वकीलों ने हाईकोर्ट प्रशासन के नए फैसलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वकीलों ने 5 जनवरी सोमवार को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करने का फैसला लिया, जिससे अदालतों में कामकाज प्रभावित हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *