पटवारी की हार्ट अटैक से मौत:टीकमगढ़ में संघ ने बेटी को 1 लाख रुपए का चेक सौंपा, श्रद्धांजलि दी

टीकमगढ़ में जिला पटवारी संघ ने दिवंगत पटवारी के परिवार को आर्थिक सहायता दी है। रविवार को संघ के पदाधिकारियों ने परिवार से मुलाकात कर उन्हें एक लाख रुपये का चेक सौंपा। मोहनगढ़ तहसील में पदस्थ पटवारी रामभरोसे सौंर का 28 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। रविवार को पटवारी संघ के सदस्य उनके ग्राम लुहरगुवां पहुंचे। वहां उन्होंने मृतक पटवारी की सबसे छोटी बेटी शीलवती को परिजनों की मौजूदगी में एक लाख रुपये का चेक दिया। नियम के तहत दी गई सहायता राशि संघ के अध्यक्ष चंद्रका प्रसाद समारी ने बताया कि समिति ने सेवाकाल के दौरान पटवारी की मृत्यु होने पर आश्रित को एक लाख रुपए देने का प्रावधान किया है। इसी नियम के तहत यह मदद दी गई है। इससे पहले पलेरा में पदस्थ पटवारी मनोज तिवारी की सड़क दुर्घटना में मौत होने पर उनकी पत्नी को भी इतनी ही राशि दी गई थी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद रहे सदस्य इस दौरान जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष चंद्रका प्रसाद समारी, निरंजन शर्मा, राजकुमार अहिरवार और हीरालाल प्रजापति सहित कई पटवारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि दी और परिवार को चेक सौंपा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *