रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25, बाणसागर कॉलोनी के पास रविवार को एक मकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और महिला व बच्चों की चीख-पुकार शुरू हो गई। पड़ोसियों की तत्परता और बाद में दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक मकान के दो कमरे पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आगजनी में करीब 8 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। शॉर्ट सर्किट से लगी आग
स्थानीय लोगों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण गद्दे में लगी, जो देखते ही देखते पूरे कमरे में फैल गई। रहवासियों का कहना है कि इलाके में आए दिन बिजली की समस्या और शॉर्ट सर्किट की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे यह हादसा हुआ। पड़ोसियों ने पहले संभाली स्थिति
घटना के समय परिवार के सदस्य धूप के कारण छत पर थे। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत बिजली कनेक्शन काटा और बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। घर के अंदर रखे सिलेंडर और अन्य ज्वलनशील सामान को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दमकल टीम ने पाया आग पर काबू
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। समय रहते आग बुझने से आसपास के मकानों को नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस जांच में जुटी
आगजनी की घटना राजू उर्फ जफर के मकान में हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहा।


