आप विधायक सोमनाथ भारती पर भोपाल में एफआईआर:भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में की गई कार्रवाई

भोपाल में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर भारती ने सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाई। एफआईआर मध्य प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी सतीश उपाध्याय की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, सोमनाथ भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व ट्विटर) से एक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट में दावा किया गया था कि सतीश उपाध्याय के खिलाफ भोपाल की एक अदालत में परिवाद (शिकायत) लंबित है। सतीश उपाध्याय ने 19 नवंबर 2025 को अपने प्रतिनिधि के माध्यम से पुलिस कमिश्नर कार्यालय में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया पर जो दस्तावेज दिखाए गए। वे असली नहीं हैं बल्कि कूट रचना करके तैयार किए गए हैं। इन दस्तावेजों को जानबूझकर सार्वजनिक किया गया ताकि लोगों को गुमराह किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *