नर्मदापुरम…:भालुओं को देखकर भागे मढ़ई के राजा

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई में 4 भालुओं के झुंड को देखकर बाघ पीछे मुड़कर भाग गया। पर्यटकों ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। इंदौर- उज्जैन से आए पर्यटकों ने भी यह नजारा देखा है। खरगोन से आए पर्यटक राधा कृष्ण महाजन ने बताया कि मढ़ई में जब वे सवारी कर रहे थे तब 4 भालुओं का झुंड आ रहा था। उसके सामने से एक बाघ भी आ रहा था। जैसे ही उसने 4 भालुओं को देखा वह वापस मुड़कर भाग गया। इसे देखकर पर्यटक बड़े रोमांचित हुए। उल्लेखनीय है कि एसटीआर में पर्यटकों की भीड़ ज्यादा है। वन्यप्राणियों को देखने के लिए पर्यटक दूर दूर से आ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *