होटल रेटिंग के नाम पर 17 लाख की ठगी:दो साइबर ठग गिरफ्तार, मोबाइल और बैंक खाते ठगों को उपलब्ध कराते थे

करौली साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन होटल और रेस्टोरेंट की रिव्यू और रेटिंग के नाम पर 17 लाख 24 हजार 948 रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित मनोज कुमार मीना की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के देवास जिले से दोनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप राठौर (24 वर्ष) निवासी साजापुर और शुभम चंडेल निवासी देवास शामिल हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने मोबाइल फोन और बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे, जिनका उपयोग ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए किया जाता था। साइबर थानाधिकारी हरी राम के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल संदीप, प्रदीप और साइबर थाना अधिकारी रीडर रेणु शर्मा की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है। यह मामला साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं और ऑनलाइन धोखाधड़ी के नए तरीकों की ओर इशारा करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *