मोर मारकर खाने वाले कांग्रेस नेता को कंधे पर उठाया:जेल से बाहर आते ही फूल मालाओं से लाद दिया, ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला

उदयपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने के मामले में शनिवार को कांग्रेस नेता रूपलाल मीणा को राहत देते हुए खेरवाड़ा एडीजे कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने कांग्रेस नेता और एक हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों को जमानत पर रिहा किया है। 10 दिन जेल काटकर जमानत पर बाहर आए कांग्रेस नेता रूपलाल और एक हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपियों का कांग्रेस पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे जेल के गेट से निकलते ही उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। फिर शहर में करीब शाम 7.30 बजे ढोल नगाड़े के साथ कंधे पर बैठाकर जुलूस निकाला गया। पूर्व शिक्षा मंत्री और वर्तमान खेरवाड़ा विधायक दयाराम परमार ने भी उनका स्वागत किया। वहीं, दूसरी ओर राष्ट्रीय पक्षी मोर को मारकर नॉनवेज पार्टी के आरोपियों के इस तरह स्वागत पर लोग सवाल उठा रहे हैं। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद की PHOTO शनिवार शाम को एक मंदिर में हुए स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सदस्य जय प्रकाश वानावत, पूर्व शिक्षा उप निदेशक भूपेंद्र जैन, ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष महावीर जैन, उप सरपंच दया प्रकाश पहाड़ समेत अन्य नेता मौजूद रहे। जानिए, क्या है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, मामला 21 दिसंबर रविवार शाम 7 बजे ऋषभदेव के बीलख गांव का है। जहां कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल के खेत पर मोर का शिकार कर पकाकर खाने की तैयारी चल रही थी। जिसकी पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि मोर का शिकार कर पार्टी की जा रही है। खेत में कर रहे थे मोर मारकर नॉनवेज पार्टी रूपलाल के खेत में एक कमरा बना हुआ है। इसी कमरे में रूपलाल(45) के साथ हिस्ट्रीशीटर अर्जुन मीणा(55) और उसका दोस्त राकेश मीणा(38) नॉनवेज की पार्टी कर रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर मौके से ही रूपलाल, अर्जुन और राकेश को गिरफ्तार किया था। लेकिन पुलिस ने 22 दिसंबर को उनकी गिरफ्तारी का खुलासा किया था। हिस्ट्रीशीटर अर्जुन के खिलाफ 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं और 16 से अधिक मामले राजस्थान में दर्ज हैं। 22 को गिरफ्तार करने के बाद तीनों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद 25 दिसंबर को एडीजे कोर्ट खेरवाड़ा ने जेल भेज दिया था। करीब 10 दिन जेल में रहने के बाद तीनों को एक दिन पूर्व जमानत मिल गई। जिसके बाद जेल के गेट से बाहर आते ही इनके समर्थक और कांग्रेस नेताओं ने स्वागत करते हुए फूल मालाओं इन्हें लाद दिया। ——————- मामले से संबंधित ये खबरें भी पढ़िए… कांग्रेस नेता ने मोर का शिकार किया, मांस पकाते गिरफ्तार:हिस्ट्रीशीटर के साथ अपने खेत पर कर रहा था पार्टी, दो साथियों को भी पकड़ा उदयपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता अपने हिस्ट्रीशीटर दोस्त के साथ मिलकर नॉनवेज पार्टी कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर का शिकार पकाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना रविवार शाम 7 बजे ऋषभदेव के बीलख गांव की है। वन विभाग की टीम ने जांच के बाद मोर का शिकार होने की पुष्टि की।(पूरी खबर पढ़ें) मोर को मारने वाले कांग्रेस नेता सहित 3 को जेल:हिस्ट्रीशीटर के साथ अपने खेत पर कर रहे थे पार्टी, 2 दिन रिमांड खत्म होने बाद जेल भेजा उदयपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले कांग्रेस नेता सहित तीनों आरोपियों को 2 दिन की रिमांड अवधि खत्म होने पर आज बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *