पठानकोट में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या:परिजन बोले- रिश्ते का पता चला तो लड़की वालों ने घर बुलाया, फिर बेरहमी से पीटा

पठानकोट में प्रेम प्रसंग के चलते घर बुलाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा पिछले सात साल से कोटली गांव की एक लड़की के साथ रिश्ते में था। परिजनों का आरोप है कि लड़की के परिवार को जब इस रिश्ते का पता चला तो उन्होंने युवक को अपने घर बुलाया और उसके साथ मारपीट की। युवक का शव लेट सरकारी अस्पताल पहुंचा, जिससे रविवार होने के कारण उसका पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। कल सोमवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर में बंद कर मारपीट की घटना कोटली गांव की है। मृतक की पहचान चेला आमदा गांव के रहने वाले कुशल के नाम से हुई। परिजनों के अनुसार, जब युवक लड़की के घर पहुंचा तो उसे घर में बंद कर दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। युवक ने किसी तरह फोन कर अपने पिता को इसकी जानकारी दी। जब परिजन लड़की के घर पहुंचे, तो उन्होंने युवक को गंभीर चोटों के साथ पाया। घायल युवक को तुरंत पठानकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार को इकलौता बेटा था मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इकलौते चिराग के बुझ जाने से परिवार सदमे में है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी कुलदीप राज ने कहा कि परिवार की तरफ से उन्हें शिकायत मिली है। जिस के चलते उनकी तरफ से मामला दर्ज कर करवाई जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसे अमल में लाकर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *