कोटा में हाड़ौती ट्रैवल मार्ट के समापन में शामिल होने कोटा आए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अभी तक राजस्थान के टूरिज्म में बहुत सारा पोटेंशियल और क्षमता होने के बावजूद भी जैसा मुकाम होना चाहिए था वैसा हासिल नहीं कर पाए। रिवर फ्रंट की जांच पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि जांच कब खत्म होगी, इस बारे में मुझे पता नहीं है। ना तो मैं जांच कर रहा हूं, ना ही मैं जांच कमेटी में हूं। मैं इस तरीके की घोषणा कैसे कर सकता हूं, ना मैं ज्योतिषी हूं। मंत्री शेखावत ने कहा कि ट्रैवल मार्ट जैसे आयोजन से अब इस तरीके की संभावनाएं बनी है। कोटा, बूंदी, झालावाड़ पूरा क्षेत्र जहां सभी तरह की संभावनाएं है, ये पर्यटन के मानचित्र पर आए। इसे लेकर पहली बार कोटा में ट्रैवल मार्ट किया गया है। आने वाले समय में किस तरीके से पर्यटन के मानचित्र पर हाड़ौती को आगे बढ़ाया जा सकता है, इस पर चर्चा कर रहे हैं। भारत में जिस तरीके से पर्यटन की संभावनाएं बढ़ रही है, विशेष करके डोमेस्टिक टूरिज्म जिस गति के साथ बढ़ रहा है। हाड़ौती का यह क्षेत्र वो सारे एक्सपीरियंस को समाहित रखता है। जिनमें आज का पर्यटक रुचि रखता है। यहां हेरिटेज भी है, रिवर फ्रंट भी है। समय आने पर सब कार्रवाई होगी, चिंता मत करिए- शेखावत यूडीएच मंत्री खर्रा के रिवर फ्रंट को सफेद हाथी बताने के सवाल पर मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जब कोई भी इन्फ्रास्ट्रक्चर बनने में किसी तरह का घोटाला हुआ है, किसी तरीके का सायफनिंग ऑफ मनी हुआ है। वह एक जांच का विषय हो सकता है। उसमें जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन कोई भी ऐसेट जो जनता के हित के लिए बनाया गया है, जनता के लिए हितकारी हो सकता है, जनता के उपयोग के लिए बनाया गया है। मुझे लगता है उसमें भ्रष्टाचार हुआ है उसे उपयोग न किया जाए। यह न तो कहीं की समझदारी है ना ही कोई आवश्यकता है। अगर उन्होंने ऐसा कहा तो कुछ ना कुछ आभास होगा, उसकी जांच चल रही होगी, जांच खत्म होने दीजिए। जांच कब खत्म होगी, इस बारे में मुझे पता नहीं है। ना तो मैं जांच कर रहा हूं, ना ही मैं जांच कमेटी में हूं। मैं इस तरीके की घोषणा कैसे कर सकता हूं, ना मैं ज्योतिषी हूं। समय आने पर सब कार्रवाई होगी, चिंता मत करिए। कार्यकर्ताओं की नहीं सुनेंगे तो कार्रवाई होगी- केंद्रीय मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बयान पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि जो अधिकारी कार्यकर्ताओं की नहीं सुनेंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रैवल मार्ट में कोटा की नमकीन का जायका हाड़ौती ट्रैवल मार्ट के दौरान कोटा की प्रसिद्ध नमकीन आकर्षण का केंद्र रही। देश के 26 राज्यों से आए टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल कंपनियों, ब्लॉगर्स और वीआईपी अतिथियों को लगभग 26.5 हजार नमकीन और चिप्स के पैकेट बांटे गए। कोटा मिक्सचर, भुजिया, मूंग दाल और लौंग सेव के स्वाद को अतिथियों ने खूब सराहा।


