उज्जैन में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी की कार्रवाई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन क्रिकेट और टेनिस सट्टेबाजी के मामले में इंदौर, उज्जैन और लुधियाना में दबिश देकर सर्च ऑपरेशन किया। कार्रवाई के दौरान 31 लाख रुपए जब्त किए हैं। साथ ही 8 करोड़ रुपए निवेश की राशि को फ्रीज किया है। ईडी के अनुसार ईडी ने 12 दिसंबर को उज्जैन, इंदौर और लुधियाना में पांच स्थानों पर सर्च ऑपरेशन किया। उज्जैन पुलिस ने जून 2024 में मप्र में सट्टे के विरुद्ध सबसे बड़ी कार्रवाई की थी। मुख्य सरगना पीयूष चोपड़ा निवासी मुसद्दीपुरा के घर से करीब 7 किलोग्राम वजनी चांदी की सिल्लियां भी मिली थीं। ईडी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार ईडी ने 12 दिसंबर को उज्जैन, इंदौर और लुधियाना में सर्च ऑपरेशन किया।


