3 दिवसीय राजेश्वर मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव कल से:कलश यात्रा से होगी शुरुआत; स्कूल भवन का भी होगा भूमि पूजन

बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी इलाके में तीन दिवसीय राजेश्वर मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत कल 20 जनवरी को कलश यात्रा के साथ होगी। यह शिकारपुरा धाम के गादीपति महंत दयाराम महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा। इसको लेकर सभी तैयारियों पूरी कर दी गई है। आंजणा कलबी समाज के लोग राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश राज्यों से बड़ी संख्या में शामिल होंगे। 21 जनवरी को आलपुरा स्थित कलबी समाज की भूमि पर नवीन स्कूल का शिलान्यास भी किया जाएगा। दरअसल, आंजणा कलबी समाज की ओर से तीन दिवसीय राजेश्वर मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन गुड़ामालानी स्थित राजाराम मंदिर में किया जा रहा है। महोत्सव का आगाज सोमवार को कलश यात्रा के साथ होगा। इसमें समाज की महिलाएं सिर पर कलश लेकर रवाना होंगी। अगले दिन यानि 21 जनवरी को आलपुरा गांव स्थित कलबी समाज भूमि पर नवीन स्कूल का शिलान्यास किया जाएगा। अंतिम दिन विशाल धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में आसपास के गांवों सहित अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में लोगों आने की उम्मीद है। महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए करीब 6 टन देसी बिलौना घी से मिठाई बनाई जा रही है। इसके लिए बड़ी संख्या में कंदोई कार्य कर रहे है। महोत्सव को लेकर पंडाल बनाए गए है। समाज अध्यक्ष टीकमाराम पटेल का कहना है कि प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। कलश यात्रा पूरे गुड़ामालानी कस्बे में निकलेगी। इसके बाद गुरुजी के दीप प्रज्ज्वलित कर मंच पर प्रोग्राम शुरू होंगे। भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा। रात में भजन संध्या होगी। 22 जनवरी को मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। तीन दिन में 80-90 हजार श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *