सागर में बदला स्कूल लगने का समय:सर्दी का बढ़ता असर, नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 9.30 बजे से लगेंगी

सागर में बढ़ते ठंड के असर को देखते हुए स्कूलों का समय बदला गया है। नर्सरी से कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 9.30 बजे से लगेंगी। रविवार रात जिला शिक्षा अधिकारी सागर ने स्कूलों का समय बदलने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया कि तापमान में गिरावट होने से संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए सागर जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, आईसीएसई, सीबीएसई, अनुदान प्राप्त एवं अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 9.30 बजे से पूर्व संचालित नहीं की जाएंगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *