धार में स्कूल खुलने का समय बदला:शीतलहर के कारण सुबह 9:30 के बाद लगेंगी नर्सरी से आठवीं की कक्षाएं

धार जिले में बढ़ती शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। धार कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं अब सुबह 9:30 बजे के बाद ही संचालित की जाएंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासन ने बताया कि सुबह के समय अत्यधिक ठंड और ठंडी हवाओं के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि, कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं अपने निर्धारित समय पर ही संचालित होंगी। इन कक्षाओं के लिए समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाकर स्कूल भेजें और मौसम के प्रति सावधानी बरतें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *