टीकमगढ़ में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी:5 और 6 जनवरी को नहीं लगेंगी क्लासेज, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

टीकमगढ़ जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत दी है। कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में 5 और 6 जनवरी को दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर के आदेश के अनुसार, यह छुट्टी जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) और माध्यमिक शिक्षा मंडल से जुड़े सभी स्कूलों पर अनिवार्य रूप से लागू होगी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और उन्हें ठंड से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। तापमान में 17 डिग्री तक पहुंचा जिले में रविवार को मौसम काफी सर्द रहा। सुबह से धूप नहीं निकलने और ठंडी हवा चलने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पारा 20 डिग्री से घटकर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। अगले कुछ दिन जारी रहेगी ठंड मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों तक शीतलहर का असर बना रहेगा। इस दौरान दिन का तापमान 17 से 18 डिग्री और रात का पारा गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से ठंड से सावधानी बरतने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *