हरदा में तेज शीतलहर और घने कोहरे के कारण नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में कल (सोमवार) अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में तापमान में आई गिरावट के कारण यह निर्णय लिया गया है। छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। यह अवकाश जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्धता प्राप्त सभी विद्यालयों पर लागू होगा। इन दिनों पूरे क्षेत्र में भीषण ठंड और घने कोहरे का असर देखा जा रहा है। भोपाल और उज्जैन सहित कई जिलों में दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।


