खटारा वाहनों से हो रही पेट्रोलिंग:कागजी प्रक्रिया में उलझी 630 नई एसयूवी दो महीने से खड़ी

झारखंड के 606 थानों की 1079 गाड़ियों को कंडम घोषित कर जून 2025 में 1255 गाड़ियां खरीदने की मिली थी मंजूरी
राज्य के 606 थानों में 1079 पुलिस वाहनों को कंडम घोषित कर दिया गया था। इन्हें बदलने के लिए जून 2025 में 1255 नई एसयूवी (बोलेरो) खरीद की स्वीकृति दी गई थी। इनमें से 630 एसयूवी दो महीने पहले खरीदी भी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक इन्हें जिलों तक नहीं भेजा गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण ये सभी वाहन धुर्वा के टेंडरग्राम स्थित झारखंड जगुआर मैदान में खड़े हैं। इधर, थानों और ओपी में अब भी खटारा गाड़ियों से ही पेट्रोलिंग हो रही है। ब्रेकडाउन और स्टेयरिंग फेल जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। रांची में पिछले दो महीनों में 14 वाहन ब्रेकडाउन/स्टेयरिंग फेल के बाद गैरेज भेजे गए। रांची के 54 थानों और ओपी में 130 वाहन कंडम घोषित हैं। जानिए…थाने-ओपी तक वाहनों के आवंटन की प्रक्रिया हैंडओवर कागजी प्रक्रिया में है: आईजी प्रोविजन अभी तक एसयूवी विभाग को हैंडओवर नहीं हुआ है। प्रक्रिया चल रही है। कंपनी की ओर से डिस्पैच हो रहा है, लेकिन कागजी औपचारिकताएं बाकी हैं। डीलरशिप को सिर्फ जगह दी गई है, हैंडओवर नहीं हुआ। जिलों को आवंटन में अभी समय लगेगा। -मयूर पी. कन्हैया लाल, आईजी (प्रोविजन) खटारा गाड़ियों से होने वाली 5 बड़ी परेशानियां

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *