रांची रेल मंडल के रांची- लोहरदगा -टोरी रेलखंड के अंतर्गत नगजुआ और लोहरदगा स्टेशन के बीच कोयल नदी पर स्थित पुल संख्या 115 के पिलर संख्या 4 और 5 के मध्य दरार आ जाने से रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ट्रेन संख्या 12453 रांची- नईदिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 4 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग रांची- लोहरदगा -टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची-बरकाकाना -टोरी होकर चलेगी। टोरी स्टेशन पर ठहराव होगा। ट्रेन संख्या 18635 रांची- सासाराम एक्सप्रेस 7 जनवरी तक रांची से रद्द रहेगी। वहीं रांची- लोहरदगा के बीच चलने वाली सभी मेमू पैसेंजर नगजुआ तक ही जाएंगे और वहीं से रांची के लिए खुलेंगे। नगजुआ की जगह इरगांव से खुले लोहरदगा मेमू तो अच्छा
रांची रेल मंडल का प्रयास है कि लोहरदगा जाने वाली ट्रेनों को इरगांव तक बढ़ाया जाए, क्योंकि इरगांव से लोहरदगा की दूरी मात्र 8 किमी है, जबकि नगजुआ से 20 किमी. है। ऐसा होने से यात्रियों को अधिक सुविधा होगी। उन्हें लोहरदगा पहुंचने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। रेल मंडल यह भी कोशिश कर रहा है कि इरगांव से लोहरदगा तक यात्रियों के लिए बस सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए झारखंड सरकार से अनुरोध किया जाएगा। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है।


