जुराबें, मूंगफली और गचक वितरित की

लुधियाना | ओम सेवा समिति की तरफ से अपने कार्यालय में 231वां मासिक राशन वितरण समारोह रविंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान क्षेत्र की 21 जरूरतमंद और विधवा महिलाओं को पूरे माह की खाद्य सामग्री के साथ ठंड से बचाव के लिए गर्म जुराबें, मूंगफली और गचक वितरित की गई। संस्था के प्रधान रविंद्र गुप्ता व मनोज गुप्ता ने कहा कि महंगाई के इस दौर में असहाय परिवारों की मदद करना संस्था का मुख्य ध्येय है। उन्होंने बताया कि समिति राशन के अलावा विद्यार्थियों की शिक्षा और चिकित्सा सहायता के लिए भी सदैव तत्पर रहती है। समारोह में लंगर लगाया गया। इस दौरान भारती गुप्ता, गगन गुप्ता, सविता रानी, राधिका, अरविंद कक्कड़, पप्पू मल्होत्रा और सचिन सचदेवा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *