लुधियाना | विजय नगर की गली नंबर 1 ताजपुर रोड में अरोड़ा डेंटल क्लिनिक की ओर से एक विशाल निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान अनुभवी चिकित्सक डॉ. हरकेश, डॉ. राजेश अरोड़ा और डॉ. बलविंदर कौर ने अपनी सेवाएं देते हुए कुल 75 मरीजों के स्वास्थ्य की गहन जांच की। शिविर में दांतों, आंखों और सामान्य स्वास्थ्य के साथ-साथ विशेष रूप से ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई। छाती में संक्रमण से जूझ रहे मरीजों का विशेष उपचार किया गया। जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां और आंखों की जांच के बाद दृष्टि दोष से प्रभावित लोगों को निशुल्क चश्मे भी भेंट किए गए।


