लुधियाना | सराभा नगर स्थित गुरु अमर दास अपाहिज आश्रम में रोटरी क्लब लुधियाना और मोहन देई ओसवाल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसमें रोटरी क्लब के अध्यक्ष दिनेश गोगना के नेतृत्व में ओसवाल अस्पताल के विशेषज्ञ अस्थि रोग डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के दौरान 300 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कैंप में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और बोन डेंसिटी के टेस्ट निशुल्क किए गए। डॉ. नारंग सिंह मंगत ने बताया कि मरीजों को विशेषज्ञों के परामर्श के साथ मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।


