गुरुद्वारा सिंह सभा के बाहर पगड़ी व जरूरतमंदों के लिए सेवा लंगर आज

भास्कर न्यूज |लुधियाना दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा मॉडल टाउन के बाहर तेरा तेरा एनजीओ की ओर से संगत के लिए पगड़ी का लंगर लगाया जाएगा। इसमें जरूरतमंद लोगों के लिए किताबों, कपड़ों और खिलौनों का भी लंगर वितरित किया जाएगा। तेरा तेरा एनजीओ के सेवादार परमजीत सिंह ने बताया कि यह सेवा हर वर्ष गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर की जाती है, लेकिन इस बार विशेष रूप से पगड़ी का लंगर भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रंग-बिरंगी पगड़ियों के थान मंगवाए गए हैं, ताकि उन लोगों को पगड़ी पहनाई जा सके जिन्हें इसकी आवश्यकता है या जो पगड़ी बांधना चाहते हैं। इस सेवा का उद्देश्य गुरु साहिब द्वारा दिए गए समानता, सम्मान और आत्मसम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। परमजीत सिंह ने बताया कि यह सेवा सुबह 10 से शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान कोई भी संगत सेवा में भाग लेना चाहे तो वह नि:संकोच शामिल हो सकता है। उन्होंने संगत से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस सेवा कार्यों से जुड़ें और जरूरतमंदों की सहायता करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *