वाहो-वाहो गोबिंद सिंह आपे गुर-चेला..से गूंजा शहर नगर कीर्तन में संगत ने किया सिमरन

भास्कर न्यूज |लुधियाना दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा बीआरएस नगर ई-ब्लॉक में विशाल नगर कीर्तन सजाया गया। यह नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन छत्रछाया तथा पंज प्यारों की अगुवाई में निकाला गया। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। नगर कीर्तन में स्कूलों के बच्चों, बैंड-बाजों, गतका दलों और स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा “वाहेगुरु” का सिमरन और गुरु साहिब के जयकारों ने पूरे वातावरण को गुरु भक्ति से सराबोर कर दिया। संगत द्वारा पूरे मार्ग में फूलों की वर्षा की गई। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर बीआरएस नगर ई ब्लॉक, डी ब्लॉक, सी ब्लॉक, सराभा नगर पुलिस थाना रोड और बीआरएस नगर मार्केट से होते हुए देर शाम गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से नगर कीर्तन का स्वागत किया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुलबहार सिंह ने बताया कि इस अवसर पर डायमंड परिवार अमरजीत सिंह की ओर से विशेष रूप से लंगर की सेवा निभाई गई। इसके अलावा संगत की ओर से दूध, फल और अन्य प्रकार के लंगर भी लगाए गए। सेवा निभाने वाली सभी संगत को सिरोपा डालकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत भूषण आशू और ईश्वर जोत सिंह चीमा को भी प्रबंधक कमेटी की ओर से सिरोपा डालकर सम्मानित किया गया। स्त्री सत्संग सभा की ओर से बीबी जसलीन कौर ने कीर्तन सेवा निभाई। उन्होंने “सब राजन के राजा गुरु गोबिंद सिंह जी ,वाहो ईश्वर जोत गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला” और “खालसा मेरा रूप है खास” जैसे शब्दों का गायन कर संगत को निहाल किया। नगर कीर्तन में प्रभजोत सिंह, गुरमीत सिंह, सुरिंदर सिंह किवी, जुली, तरनजीत कौर, सत्यपाल सिंह और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *