प्रकाश पर्व पर गुरमत क्विज करवाई

लुधियाना| श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित गुरमत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा शहीदां साहिब में गुरु दीयां लाडलियां फौजां सेवा सोसाइटी की तरफ से श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। नई पीढ़ी को गुरबाणी और गौरवशाली सिख इतिहास की जड़ों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 95 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इन्हें नर्सरी से लेकर बड़ों तक की तीन विशेष श्रेणियों में बांटा गया था। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों से नवाजा गया, जबकि 18 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार, ट्रॉफियां और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *