गारमेंट कारोबारी से 19.27 लाख की ठगी

लुधियाना| सलेम टाबरी थाने की पुलिस ने गारमेंट कारोबार से जुड़े धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित की पहचान हिमांशु आहूजा के रूप में हुई है, जो अबादी बहादर रोड स्थित आहूजा फैशनर्स के प्रोपराइटर हैं और गांधी नगर इलाके में रहते हैं। हिमांशु आहूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गणेश नगर निवासी रोहन अरोड़ा उर्फ रोहन कालड़ा, जो आर.के. गारमेंट्स का प्रोपराइटर है, उनसे बड़ी मात्रा में गारमेंट का माल सप्लाई करवाया था। सप्लाई किए गए माल की कुल कीमत करीब 19 लाख 27 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोप है कि माल लेने के बावजूद आरोपी ने अब तक भुगतान नहीं किया। पीड़ित का कहना है कि कई बार रकम की मांग करने पर आरोपी टालमटोल करता रहा, लेकिन न तो पैसे लौटाए और न ही कोई जवाब दिया। पीड़ित ने सलेम टाबरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी प्रेम चंद ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *